Sun, 22 Nov, 2026
बाज़ार भाव LIVE
USD/INR: ₹92.89 +0.04% | सोना 24K: ₹78,450 / 10g +₹210 | चांदी: ₹92,800 +₹450 | सेंसेक्स: 84,320.15 +340.20 (+0.40%) | पेट्रोल (हरियाणा): ₹95.28 / ली. | डीजल: ₹88.14 / ली.
हरियाणा ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਿਤ:

[ਪੰਜਾਬੀ ਸੰਸਕਰਣ] शाहबाद मारकंडा में जुटेगी साध-संगत, 18 मई को तीसरे संत समागम में शिरकत करेंगे पद्मश्री संत निरंजन दास जी

ਹਰਿਆਣਾ ਮੁੱਖ ਖ਼ਬਰ: गजब हरियाणा/ब्यूरो शाहबाद मारकंडा । श्री गुरु रविदास महाराज जी की असीम कृपा से आगामी 18 मई, दिन सोमवार को स्टेशन माजरी स्थित श्री गुरु रविदास मंद...
Dr. Jarnail Singh
Dr. Jarnail Singh संपादक
Chief Editor - GajabHaryana
ਸਾਂਝਾ ਕਰੋ: W 𝕏 f
[ਪੰਜਾਬੀ ਸੰਸਕਰਣ] शाहबाद मारकंडा में जुटेगी साध-संगत, 18 मई को तीसरे संत समागम में शिरकत करेंगे पद्मश्री संत निरंजन दास जी
चित्र साभार: गजब हरियाणा डिजिटल ब्यूरो

गजब हरियाणा/ब्यूरो 
शाहबाद मारकंडा । श्री गुरु रविदास महाराज जी की असीम कृपा से आगामी 18 मई, दिन सोमवार को स्टेशन माजरी स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर में तीसरे विशाल संत समागम का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस धार्मिक समागम को लेकर क्षेत्र की संगतों में भारी उत्साह और श्रद्धा का माहौल है।
इस समागम की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री गुरु रविदास जन्म अस्थान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट, सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) के चेयरमैन एवं डेरा श्री 108 स्वामी सरवन दास जी के गद्दी नशीन पद्मश्री, श्री 108 संत निरंजन दास जी महाराज विशेष रूप से शिरकत करेंगे। महाराज जी यहां पहुंचकर संगतों को अपने पावन प्रवचनों और दर्शन-दीदार से निहाल करेंगे।
समागम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रवि कुंडली के नेतृत्व में सेवादारों की एक विशेष टीम ने क्षेत्र का दौरा किया। टीम ने विभिन्न गांवों और कस्बों में जाकर श्रद्धालुओं को इस पावन समागम में पहुंचने का  न्यौता (निमंत्रण) दिया।


रवि कुंडली ने बताया कि यह हमारे क्षेत्र के लिए बेहद सौभाग्य की बात है कि पद्मश्री संत निरंजन दास जी महाराज स्वयं संगतों को दर्शन देने शाहबाद मारकंडा आ रहे हैं। इस समागम में भारी संख्या में संगत उमड़ेगी, जिसके लिए लंगर और बैठने की उत्तम व्यवस्था की जा रही है।
संगत को आमंत्रित करने और व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार करने के लिए आयोजित जनसंपर्क अभियान में अशोक सुनेहड़ी, सरदार मान सिंह, राणा महेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह सहित अन्य स्थानीय सेवादार मुस्तैदी से जुटे रहे। ये सभी सेवादार घर-घर जाकर समागम का निमंत्रण बांटने में सहयोग कर रहे हैं।
प्रबंधक कमेटी और सेवादारों ने शाहबाद मारकंडा सहित पूरे जिले की संगतों से अपील की है कि वे सोमवार को समय पर स्टेशन माजरी पहुंचकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस धार्मिक समागम की शोभा बढ़ाएं। इस दौरान गुरु के अटूट लंगर भंडारे अटूट वरताए जाएंगे। 
Dr. Jarnail Singh

Dr. Jarnail Singh मुख्य संपादक

Chief Editor - GajabHaryana

gajabharyanatech@gmail.com

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, हरियाणा और राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी प्रामाणिक पत्रकारिता।